43वीं इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता में सनवाल व्हाइट और PPJSV ‘A’ की जीत
नैनीताल। 43वीं इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में सनवाल स्कूल व्हाइट और PPJSV ‘A’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।
दिन का पहला मुकाबला लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल (LPS) और सनवाल स्कूल व्हाइट के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसमें सनवाल स्कूल व्हाइट ने 1-0 से जीत दर्ज की।
वहीं, दिन के दूसरे मुकाबले में आचार्य नरेंद्र देव स्कूल और PPJSV ‘A’ की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में PPJSV ‘A’ ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल की।
Advertisement
ADVERTISEMENTS










