3 माह का वेतन न मिलने पर समस्त पालिका कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल की

नैनीताल l 3 माह के वेतन की मांग को लेकर निकाय कर्मचारी संघ व सफाई कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को सांकेतिक हड़ताल की l अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय के समक्ष जमकर नारेबाजी की l देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने कहा कि तीन माह का वेतन कर्मचारियों को नहीं दिया गया है इसके अलावा पेंशन तथा आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मचारियों को भी 3 माह का वेतन नहीं दिया गया है l जिसके चलते आज कर्मचारियों का परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है कई बार पालिका प्रशासन से वेतनमान को लेकर वार्ता की गई लेकिन हर बार कर्मचारियों को सिर्फ पालिका प्रशासन द्वारा आश्वासन ही दिया जाता है l 3 माह का वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को बैंक द्वारा नोटिस भी दे दिए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि अब यदि उन्हें शुक्रवार 6 जनवरी तक वेतनमान नहीं दिया गया तो वह 7 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे l कर्मचारियों ने शुक्रवार को पालिका प्रांगण में जमकर नारेबाजी की इस मौके पर निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोपाल नेगी सचिव रितेश कपिल हनसा दत्त बहुगुणा अजय साह सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव उपाध्यक्ष रवि कुमार सचिव विकी सिले लाल सफाई नायक त्रिलोचन अमित शाह अमन विकास सुनील कुमार संजय सौदा हरि सागर दीपक कुमार संजय पवार मनजीत शुभम कुमार मनीष कुमार सुनीता देवी गोपाल रावत ईश्वर बहुगुणा विमल कुमार रोहित कुमार बसंती देवी तारा देवी गीता शोभा चौहान आदि शामिल थे l अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को सांकेतिक हड़ताल तथा शनिवार से संपूर्ण हड़ताल पर कर्मचारी चले जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी l

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी, 235 लोगों की स्वास्थ्य जांच; 61 ब्लड सैंपल लिए
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad