134 परिवारों के 1500 लोगों ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर मांगी इच्छा मृत्यु
नैनीताल। सरोवर नगरी के मल्लीताल स्थित मेट्रोपोल निवासियों ने जिला प्रशासन द्वारा मानसिक व सामाजिक प्रताडना के सम्बन्ध में ईच्छा मृत्यु को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है।
पत्र में उन्होंने अवगत कराया कि मेट्रोपोल में लगभग 134 परिवार के लगभग पंद्रह सौ लोग आजादी से पूर्व और ब्रिटिश काल से ही इस परिसर में रह रहे हैं।
लेकिन प्रशासन द्वारा शत्रु सम्पत्ति के नाम पर सभी को अतिक्रमणकारी घोषित कर के हटाने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। लिखा की सभी गरीब परिवार से है ऐसे में वह कहा जाए।
आगे उन्होंने बताया ही मैट्रोपोल परिसर राज महमूदाबाद की सम्पत्ति थी जिन को भारत सरकार द्वारा शुत्र देश का निवासी मान कर उनकी सम्पत्तियों को शत्रु सम्पत्ति घोषित कर दी। लिखा की वह तबसे यहां निवास कर रहे हैं जब यह संपत्ति सरकार द्वारा शत्रु सम्पत्ति घोषित नहीं की गई थी। तबसे यहां नाई , धोबी , सफाई कर्मचारी , दर्जी , घोड़ा चालक , ड्राइवर व मजदूरी करने वाले लोग निवास कर रहे हैं और इसी से वह अपनी जीविका भी चलाते हैं ऐसे में सरकार द्वारा उन्हें यहाँ से हटाकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। जिसपर मेट्रोपॉल निवासियों ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान करने की मांग की है। इस दौरान जरीना,लाईका,हरीश अयान,अरशद,अब्दुल,अंजुम,आयशा निशा,जोया,दुर्गा देवी,राजीव,गीता आर्य,नेहा आर्य,नीरज कुमार,निकिता आर्या,उमाकांत,सरिता देवी,योगेश आर्य,जगदीश आर्य,दर्शन आर्य शगुफ्ता,नितिन जाटव, पवन जाटव नफीस अहमद अजय कुमार समीर अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।












