चार पदों के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में, डीएसबी परिसर छात्र संघ चुनाव

नैनीताल l कुमाऊ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर मैं 24 दिसंबर को होने जा रहे छात्र संघ चुनाव के लिए बुधवार को विभिन्न पदो के लिए 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया l अध्यक्ष पद हेतु मोहित पंत, शुभम बिष्ट व शुभम कुमार छात्रा उपाध्यक्ष पद हेतु कंचन भट्ट, छात्र उपाध्यक्ष पद हेतु निशांत कुमार, सचिव पद हेतु प्रिंस गढ़िया व राहुल नेगी, सांस्कृतिक सचिव पद हेतु सिमरन पांडे, संयुक्त सचिव हेतु गौरव जोशी, देवराज सिंह व कुणाल कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष पद हेतु संतोष कुमार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हेतु दीपक दास व स्वाति जोशी तथा संकाय प्रतिनिधि पद हेतु कार्तिक सिंह रावत कला तथा विज्ञान के लिए सुमित मौर्य ने नामांकन पत्र खरीदे हैं l कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदें l छात्र उपाध्यक्ष छात्रा उपाध्यक्ष वह कोषाध्यक्ष पद हेतु एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया l अब इन 3 पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध होना तय है l शुक्रवार को आमसभा होगी जबकि 24 दिसंबर को मतदान तथा उसके बाद वोटों की गिनती वह परिणाम घोषित किया जाएगा l इधर प्रत्याशियों के समर्थकों ने परिसर में छात्र-छात्राओं से जनसंपर्क कर वोट मांगे इस दौरान छात्रों ने परिसर में जमकर नारेबाजी भी की l सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में तल्लीताल के थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद रहे l नामांकन प्रक्रिया में प्रो.सतपाल बिष्ट,प्रो.अर्चना श्रीवास्तव ,प्रो.अमित जोशी, डॉ.प्रियंका रुवाली, डॉ. असीश तिवारी, डॉ. अशीष मेहता, डॉ.अनिल बिष्ट, डॉ.मनोज आर्या , डॉ.सुनील चनियाल, डॉ.मनोज धुनि, डॉ.जितेंद्र लोहनी, डॉ.ममता जोशी, डॉ.तेज प्रकाश इत्यादि रहे। परिसर प्रशासन की तरफ से डॉ. प्रो. एल एस लौधियाल, डी एस डब्लू डी एस बी परिसर नैनीताल, प्रो.नीता बोरा,कुलानुशासक डी एस बी परिसर नैनीताल,मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.एचसीएस बिष्ट, प्रो. आर सी जोशी, प्रो.ललित तिवारी, प्रो.रमेश चंद्र, डॉ.नीलू लौधियाल, डॉ.सुषमा टम्टा, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ.अनिल बिष्ट, डॉ.गीता तिवारी, डॉ.विजय कुमार, डॉ.रीना सिंह, डॉ.नंदन बिष्ट, डॉ.शिवांगी चनियाल , डॉ.बिजेंद्र लाल, डॉ.नंदन सिंह इत्यादि सम्मिलित रहे। गुरुवार को नामांकन पत्र की जांच के साथ वापसी का समय रखा है।











