नलनी गांव में अजगर ने बिल्ली को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत ग्राम प्रधान ने वन विभाग से की कार्रवाई की मांग

नैनीताल। भीमताल विकासखंड के ग्राम पंचायत नलनी में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को गांव में एक अजगर ने जसवंत सिंह अधिकारी के घर के पास उनकी बिल्ली को अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता पर अंकुश लगाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 813वे दिन भी जारी रहा।

ग्राम प्रधान गोविंद सिंह अधिकारी के अनुसार, शनिवार 10 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि इससे कुछ समय पहले गांव के ही भोपाल सिंह के बैल को बाघ ने उनके खेत में ही मार डाला था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों के बावजूद वन विभाग की ओर से कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने, वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी जीवन उप्रेती ने बताया कि सूचना के बाद टीम को मौके पर भेजा गया है। अजगर को गांव से हटाकर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विकासखण्ड धारी में 'सेवा संकल्प अभियान सेवा सेतु सरकार आपके द्वार' के तहत बहुविभागीय शिविर आयोजित

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad