दिनेश आर्य के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में भाजपा नैनीताल नगर मंडल ने किया मिष्ठान वितरण कार्यक्रम

नैनीताल, । उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश आर्य के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में शनिवार को पंत पार्क, नैनीताल में भाजपा नैनीताल नगर मंडल द्वारा मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता साझा की और दिनेश आर्य को शुभकामनाएँ दीं।
मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि श्री दिनेश आर्य एक साधारण दलित परिवार से आते हैं। उन्होंने संघर्षपूर्ण परिस्थितियों में जीवन व्यतीत करते हुए पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया और संगठन के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनका राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होना उनके राजनीतिक एवं संगठनात्मक सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव है।
श्री कार्की ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन के प्रति समर्पण, परिश्रम और निष्ठा के साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व निभाने के अवसर मिलते हैं। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी साझा की।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी: अरविंद पड़ियार, आशीष बजाज, आनंद बिष्ट, श्रीमती अमिता साह महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, पूरन बृष्टि, मनोज साह जगाती, कमल जोशी, रितुल कुमार (युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष), हेमंत बेदी (अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष), भारत सिंह मेहरा (विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक), खजान सिंह डंगवाल, श्रीमती जीवंती भट्ट, श्रीमती तारा राणा, दीपक बिष्ट (किसान मोर्चा), शैलेंद्र बिष्ट, संतोष साह, विजय कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा, कैलाश मिश्रा, प्रदीप कुमार, प्रियांशु कुमार, युवराज सिंह करायत, श्रीमती मीरा बिष्ट, श्रीमती मीनू बुदलाकोटो, श्रीमती मधु बिष्ट, श्रीमती दया बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, संतोष कुमार, विक्रम राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











