कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया कसियालेख से चौखुटा -धारी मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का निरक्षण अधिकारियो को दिये गुणवत्ता से साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश

नैनीताल । धारी ब्लॉक के कसियालेख से चौखुटा -पोखराड -धारी तक मोटर मार्ग ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, पर्यटको को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए शाशन से 5करोड़ 47 लाख स्वीकृति कराने के बाद मंत्री कैड़ा ने आज मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का निरक्षण किया!गुणवत्ता के साथ जल्द मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य पूर्ण करने ने अधिकारियो को निर्देश दिये! इसके साथ ही मंत्री कैड़ा ने चाफी, अलचौना, धारी, गजार, चौखुटा,उच्युरा, जाड़ापानी आदि गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना संबंधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये! मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है! सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा, पेयजल, बिजली जैसी मूल भुत समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास कर रहा हु!