तिवारी के जयंती पर कांग्रेसियों ने मरीजों को फल वितरित किए

नैनीताल। रविवार को उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विकास पुरुष स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सचिन नेगी के आह्वान पर कांग्रेस नगर महामंत्री संजय कुमार के नेतृत्व में बी.डी. पांडेय जिला चिकित्सालय, नैनीताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी जी के जनसेवा के प्रति समर्पण, विकास कार्यों और उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के विकास में उनके योगदान को स्मरण किया। महामंत्री संजय कुमार ने पंडित नारायण दत्त तिवारी के जीवनकाल को जनसेवा और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया और साथ ही उन्होंने मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। कार्यक्रम में भावना महिला कांग्रेस भट्ट अध्यक्ष, मनोज भट्ट, अमन तिवारी, रईस अहमद, राजु लाल कनवाल, योगेश साह, महामंत्री कांग्रेस नैनीताल भैय्यू सती, नरेश दुर्गापाल, रविंद्र राठौर, सिद्धार्थ टंडन, सुमित साह, अविनाश शौकिया, जुनैद अहमद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जनसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, इसलिए प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है - मोहन पाल

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad