श्री राम सेवक सभा में आज श्री राम का राज तिलक किया गया तथा इससे पूर्व राम भरत मिलाप हुआ

नैनीताल । श्री राम सेवक सभा में आज श्री राम का राज तिलक किया गया तथा इससे पूर्व राम भरत मिलाप हुआ तथा वरिष्ठ मुनि ने राम को तिलक लगाकर राज्याभिषेक किया । । श्री राम के राज्याभिषेक के बाद प्रसाद वितरण हुआ । श्री राम चंद्र के भजन प्रस्तुत हुए । श्री राम से प्राणीमात्र के स्वस्थ रहने तथा समृद्धि की कामना की गई ।सभी पात्रों को इस अवसर पर पुरस्कार वितरण किए गए । कार्यक्रम में संरक्षक घनश्याम पाल साह ,अध्यक्ष मनोज साह ,उपाध्यक्ष अशोक साह ,महासचिव जगदीश बावरी ,उपसचिव राजेंद्र बिष्ट ,प्रबंधक बिमल चौधरी ,कोषाध्यक्ष बिमल साह , मुकेश जोशी मंटू , राजेंद्र लाल साह ,देवेंद्र लाल साह ,अमिता साह ,मिथिलेश पांडे ,मोहित लाल साह ,हरीश राणा ,भुवन बिष्ट ,हीरा रावत ,भीम सिंह कार्की ,कैलाश जोशी , एडवोकेट मनोज साह, आनंद बिष्ट ,गोधन सिंह ,युवराज सिंह ,अजय कुमार ,राहुल जोशी , मोहन नेगी आदि उपस्थित रहे।












