मंगलवार को जन औषधि दिवस का आयोजन बी डी पांडे चिकित्सालय में भी किया गया

नैनीताल l भारत सरकार के निर्देश पर 1 से 7 मार्च 2023 तक जनऔषधि सप्ताह का आयोजन किया गया । इसी सप्ताह के अंतर्गत 7 मार्च 2023 को जन औषधि दिवस का आयोजन बीडी पांडे चिकित्सालय नैनीताल में भी किया गया।
बीडी पांडे चिकित्सालय नैनीताल में स्थित जन औषधि केंद्र में डॉक्टर एल एम एस रावत प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक एवं डॉ तरुण कुमार टम्टा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में बीडी पांडे चिकित्सालय में उपस्थित सामान्य जनों को जन औषधि केंद्र के महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि जनपद नैनीताल में विभिन्न चिकित्सा इकाइयों पर जन औषधि केंद्रों का संचालन किया जा रहा है जिसका लाभ जन सामान्य द्वारा उठाया जा रहा है। जन औषधि केंद्रों में किफायती एवं सस्ते दामों पर दवाओं का क्रय किया जाता है। चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि जो दवा चिकित्सालय में उपलब्ध ना हो उन दवाओं को जन औषधि केंद्रों से खरीदने की सलाह मरीजों को दी जाए।
यह भी अवगत कराया गया कि जन औषधि दिवस का आयोजन समस्त हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर ओं में भी किया जा रहा है एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के माध्यम से जन सामान्य को जन औषधि केंद्र के महत्व के विषय में बताया जा रहा है।
इस अवसर पर कुछ मरीजों को जन औषधि केंद्र से औषधियों का भी वितरण किया गया। फौजी
कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ एल एम एस रावत ,डॉ तरुण कुमार टम्टा, मदन मेहरा , मुश्किन् , बी एस कडाकोटा ,डॉ अनिरुद्ध गंगोला, देवेंद्र बिष्ट , शशि कला पांडे, रितु, डीएस गंगोल, सुरेंद्र गिरी, दीपिका तिवारी आदि उपस्थित रहे।