नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

नैनीताल । नवरात्र के मौके पर रविवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी नगर के श्री मां नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ लगी रही श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर मां से आशीर्वाद लिया मंदिर में भक्तों की पूजा अर्चना के लिए लाइन लगी हुई थी इसके अलावा ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर गुफा महादेव माल रोड स्थित शिव मंदिर हनुमानगढ़ सहित निकटवर्ती क्षेत्र के मंदिरों में पूजा के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही नगर के नयना देवी मंदिर में यहां पहुंचे पर्यटकों ने भी पूजा अर्चना की मंदिर में जगह-जगह पर पुजारियो द्वारा पूजा अर्चना की जा रही थी । नवरात्र से नगर के विभिन्न स्थानों पर रामलीला भी शुरू हो जाएगी नगर के श्री राम सेवक सभा द्वारा पिछले तीन माह से रामलीला के लिए कलाकारों द्वारा तालीम की जा रही थी वहीं शेर का डंआ डाडा नंबर, सुखताल, तल्लीताल रामलीला समिति द्वारा तल्लीताल तथा नारायण नगर में रामलीला शुरू होगी सभी स्थानों पर रामलीला की तैयारी पूरी कर ली गई है ।












