लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

नैनीताल l केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्व हिंदी दिवस विशेष कार्यक्रम का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय पंढरी में ग्रामीणों के मध्य प्रश्नोत्तरी एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता मैं गुल फिजा प्रथम आनंद चौहान द्वितीय अंशिका तृतीय साइना सांत्वना स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संबोधन करते हुए श्री बीएस नेगी द्वारा विश्व हिंदी दिवस की महत्वता एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई इसी क्रम में ग्रामीणों को दिनांक 12 एवं 13 जनवरी 2023 को आजादी के अमृत महोत्सव एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत पर आयोजित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रश्नोत्तरी भाषण परिचर्चा गोष्टी व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन मंडी मीटिंग हॉल सितारगंज उधम सिंह नगर मैं आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम मैं प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड मेंबर रुखसार द्वारा की गई । नारा लेखन प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी विजय प्रतिभागियों को कार्यक्रम की अध्यक्षता रुखसार द्वारा पुरस्कृत करवाया गया। कार्यक्रम में लगभग 80 दर्शक गण मौजूद रहे।











