पिथौरागढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान पर केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा कार्यक्रम किया गया



नैनीताल l ग्राम सभासुआ कोट बड्डा पिथौरागढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान पर केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम में ग्राम के लोगों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया l कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता श्री विनोद जी व उत्तराखंड के मशहूर गायक सुरेश प्रसाद सरीला जी ने अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक दल कुमाऊं लोक संस्कृति कला दर्पण लोहाघाट ने अपनी मधुर प्रस्तुतियां दे कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया ।कार्यक्रम के प्रभारी श्री गोपेश बिष्ट ने ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मतदान के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया ।विभाग के प्रभारी श्री आनंद आनंद सिंह द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया साथ ही विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी और सेल्फी प्वाइंट पर लोगों की मतदान के लिए प्रतिक्रियाओं पर लोगों को विभाग की ओर से पुरस्कृत भी किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  झील की सफाई को लेकर नासा का अभियान जारी, पानी से निकाला प्लास्टिक कचरा
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad