पौधारोपण अभियान के 781 वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 781वे दिन भी जारी रहा।
जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पौधारोपण अभियान के 781 वे दिन डीडीहाट में जीआईसी रोड स्थित बसेड़ा बेकर्स के नए प्रतिष्ठान के उद्घाटन के अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक नरेंद्र सिंह बसेड़ा व उमा बसेड़ा ने पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधा रोपण किया। नरेंद्र बसेड़ा ने कहा की पौधारोपण से सबको जुड़ना चाहिए। उमा बसेड़ा ने कहा कि जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पौधारोपण से जुड़ना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में वयोवृद्ध समाजसेवी श्रीमती लीलावती गुरु रानी, नगर पालिका के अध्यक्ष गिरीश चूफाल, कमांडेंट हयात सिंह चूफाल, आरसीसी फर्म के स्वामी राजेंद्र चूफाल, गणेश मेहता, निरंजन चूफाल भोला, जगत कन्याल, शीबू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।