राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में उतरे युवा कांग्रेसी

नैनीताल: राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हल्द्वानी में एफआईआर के विरोध में नगर के युवा कांग्रेसी भी सड़कों पर उतरने लगे हैं। शुक्रवार को नैनीताल में युवा कांग्रेस द्वारा कॉल फोर प्रोटेस्ट अभियान चलाया गया। कार्यक्रम तल्लीताल स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समीप आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्वa यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज कुमार मोनू व जिला विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज ने किया। कार्यक्रम के दौरान गरिमा धोनी द्वारा भारतीय संविधान के प्रथम पृष्ठ का वाचन किया गया। इसके माध्यम से लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवाओं से अपील की कि शनिवार सुबह 10 बजे रुद्रपुर कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित विरोध-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज,गुंजन रौतेला, रविन्द्र राठौर ,जलज वर्मा ,सिद्धार्थ सिंह,गुंजन रौतेला युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के उपस्थित रहे।