हिल्स क्राउन एकेडमी के बच्चों ने जन्माष्टमी पर कान्हा का रूप धरा।

देहरादून। आज दिनांक 3 सितंबर 2026 को रायपुर रोड़ क्षेत्र में जैन प्लॉट के पास स्थित हिल्स क्राउन एकेडमी रायपुर देहरादून में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने कान्हा का रूप धारण कर बड़ी धूम,-धाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया।
बिना किसी भेद-भाव के बच्चों ने कान्हा का रूप धारण कर विभिन्न रंगों रंगें गए। खुशी की बात यह है कि मुस्लिम महिलाओं ने अपने नन्हें मुन्हें बच्चों को कान्हा के भेष में संवार कर स्कूल लेकर आये। भारत की यही विशेषता है, सभी एक दूसरे के पर्व को मनाए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ आर एस राठी, शिक्षिकाएं काजल, राखी धनियाल, मंजू कन्याल, फरहा खान, आरती, जोया परवीन, दिनेश्वरी राठी ने बच्चों के साथ पूरा सहयोग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आर एस राठी ने बताया कि हमारे यहां प्रति वर्ष बड़ी धूम धाम से सभी मिलकर त्यौहार को मनाते हैं, इससे बच्चों में एकता का संदेश जाता है।










