क्षेत्रीय तिबबती युवा कांग्रेस नैनीताल की ओर से बुधवार को शहीद लोबगा रांगजेन की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए

नैनीताल । क्षेत्रीय तिबबती युवा कांग्रेस नैनीताल की ओर से बुधवार को शहीद लोबगा रांगजेन की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जहां सुबह सुख निवास स्थित बोध मठ में सामूहिक पूजा की गई वही शाम सात बजे तिबबती मार्केट मल्लीताल से शांतिपूर्ण मोमबत्ती जुलूस निकाला गया।
जुलूस तिबबती मार्केट से बड़ा बाजार, मल्लीताल होते हुए मॉल रोड के रास्ते तल्लीताल गांधी चौक तक पहुंचा। इसके बाद वापस इसी मार्ग से तिबबती मार्केट पहुंचकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद लोबगा रांगजेन के बलिदान को श्रद्धांजलि देने के साथ ही तिबतियों एवं अन्य अल्पसंखयक समुदायों के अधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता, भाषा व संस्कृति और पहचान से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूकता बढ़ाना था।इस दौरान क्षेत्रीय तिबबती युवा कांग्रेस अध्यक्ष तेनजिन जिग्मे, तिबबती मार्केट वेल्फेयर एसोसिएशन अध्यक्ष येशी थुप्तेन सहित तिबबती समुदाय के लोग मौजूद रहे।










