पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

नैनीताल l केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पूरण गढ़ सितारगंज में एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर ग्रामीणों के मध्य कुर्सी दौड़ एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा में देश हित में किए गए जनहित कार्यों एवं योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम मैं बाल विकास विभाग की श्रीमती विनीता द्वारा लोगों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम संबोधन में श्री बीएस नेगी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सांस्कृतिक कार्यक्रम परिचर्चा गोष्टी प्रश्नोत्तरी भाषण एवं अन्य 12 जनवरी से 13 जनवरी 2023 मंडी मीटिंग हॉल सितारगंज उधम सिंह नगर मैं आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का लोगों से अपील की गई। साथ ही बीएस नेगी द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं एवं नीतियों की विस्तार पूर्वक आम जनों को जानकारी दी। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में श्रीमती मुन्नी देवी प्रथम कुमारी नेहा आर्य दूसरे एवं अंकिता राणा तृतीय स्थान पर रही।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नवोदित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को सुदृढ़ संस्थागत आधार देने में प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का कार्यकाल रहा उल्लेखनीय
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad