नगर पालिका सभागार में वाल्मीकि समाज ने 40 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया

नैनीताल l नगर पालिका के सभागार में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 40 से अधिक मेधावी बच्चों को सम्मानित किया l इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया l भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि बच्चों को शिक्षित व प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी हैं। इस मौके पर डॉ. विजय कुमार, कमल राम नगर संरक्षक राजेश, प्रबंधक मनोज, रितुल कुमार, रवि कुमार, गौरव हार्पर सभासद मनोज जोशी, सभासद मोहन नेगी गजाला कमाल अभय, रोहित भाटिया, आनंद बिष्ट, मनोज पवार, दिनेश कटियार, हरीश राणा रोहित भाटिया आदि मौजुद थे । कार्यक्रम का संचालन कमल सीलेलान ने किया।