बेरोजगारी,भ्रस्टाचार के खिलाफ कॉंग्रेस कमेटी ने किया एक दिवसीय मौन सत्याग्रह आंदोलन


नैनीताल l कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गाँधी केंद्र कि मोदी सरकार के किये भ्रष्टाचार के खिलाफ जिस प्रकार लड़ाई लड़ रहे है । जिस प्रकार राहुल गाँधी हमारे देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने , देश मे बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी देश के गरीब , मजदूर किसान भाइयों की आवाज को उठाते रहे है , जिस प्रकार राहुल गाँधी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है , जिससे घबराकर केंद्र सरकार उनकी लोकसभा सदस्यता को रद्द करने का कुत्सित प्रयास कर रही है । राहुल गाँधी ने स्पष्ट रूप से कहाँ कि मैं देश की आवाज के लिये लड़ रहा हूँ जिसकी मैं कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूँ , परन्तु केंद्र सरकार लगातार देश की लोकतांत्रिक संस्थाओ के साथ साथ देश की संवैधानिक संस्थाओं को भी कमजोर कर रही है केंद्र सरकार पवित्र संविधान से भी छेड़ छाड़ पर आमादा है।
पिछले 9 सालों से लगातार विपक्ष के नेताओ का उत्पीड़न किया जा रहा है , तमाम एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है । इसी परिदृश्य में केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर “जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल के अध्यक्ष राहुल छिमवाल व अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में एकदिवसीय “मौन सत्याग्रह”(मौन विरोध) का कार्यक्रम राष्ट्रपति महात्मा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष तल्ली ताल, नैनीताल में किया गया । मौन कार्यक्रम में देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी , भ्रष्टाचार , अराजकता , कुशासन आदि मुद्दे प्रमुख रहे । कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल तथा नगर अध्यक्ष अनुपम ने बताया कि देश के युवा नेता राहुल गांधी द्वारा लगातार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है लेकिन उनकी आवाज को लगातार विरोधियों द्वारा दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को तल्लीताल डांट में एक दिवसीय मौन सत्याग्रह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार बेरोजगारी,महंगाई, अराजकता आदि को रोकने का संघर्ष किया जा रहा है। लेकिन उनकी आवाज को बीजेपी सरकार दबाने का प्रयास कर रही है इस बीच देश में महंगाई अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। टमाटर, प्याज, अदरक के दाम आसमान छू रहे हैं लगातार महंगाई अपने चरम सीमा पर है। जिसके खिलाफ राहुल गांधी द्वारा आवाज़ उठाई जा रही हैंलेकिन उनकी आवाज़ दबने का प्रयास किया जा रहा है। जिस सम्बन्ध में सभी कॉंग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में मौन सत्याग्रह उपवास में बैठे हैं उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी सरकार द्वारा उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जाएगा तो कॉन्ग्रेस सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बात होगी। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस रंजीत रावत , पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल , प्रदेश महासचिव महेश शर्मा , पूर्व सांसद डा.महेन्द्र सिंह पाल , हरेंद्र बोरा , पूर्व विधायक दान सिंह भण्डारी ,हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षगण अवतार सिंह रावत व नदीम मून ,जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, डा.रमेश पांडेय, जे.के.शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह बिष्ट,हिमांशु पांडेय,मुन्नी तिवारी,जिलाध्यक्ष, महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट, डा.भावना भट्ट, सावित्री सनवाल,विमल चौधरी जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस सुमित लोहनी,धीरज बिष्ट, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्य,संजय बिष्ट , मनोज शर्मा , निशान्त पपनै ,, तारा सिंह नेगी , दीपू चनोतीया , कानू बिष्ट , दीपक रूवाली , नरेंद्र सिंह खनी , नन्दन दुर्गापाल , जग मोहन बगडवाल , ललित जोशी, विनोद परिहार, बच्ची चंद,कैलाश दुम्का , इंद्रपाल आर्या , गणेश आर्या , संजय शाही , शोभा बिष्ट , गीता बहुगुणा , प्रकाश पांडे , संदीप भैसोडा , हाजी सुहैल सिद्दीकी , नरेश अग्रवाल , बहादुर बिष्ट , दीप पाठक , सतनाम सिंह , अभिनव छिमवाल , हेम पांडे , प्रेम बिष्ट , जग मोहन चिलवाल , पूरन कपिल , ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद बगडवाल , ख्याली दत्त शर्मा , कुंदन नयाल , गोपाल मटियाली आदि भारी संख्या में मातृ शक्ति , युवा व वरिष्ठ जन उपस्थित रहे ।