दुपहिया वाहन आमने आमने-सामने टकराये, एक युवक की मौत

नैनीताल। भवाली रोड में जोख़िया के समीप स्कूटी व मोटर साइकिल में टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है जबकि मृतक का शव पंचनामा भर दिया है। मृतक व घायल नैनीताल से शादी समारोह की खरीदरी करने के बाद वापस घर को जा रहे थे l
शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे लेटीबुंगा निवासी 19 वर्षीय भगवत सिंह तथा पंकज नयाल अपने घर लेटीबुंगा मुक्तेश्वर से स्कूटी से नैनीताल को आ रहे थे। पाइंस से आगे जोखिया में उनकी नैनीताल के एक निजी स्कूल के छात्र की पलसर मोटर साइकिल से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसके बाद तीनों युवक सड़क में गिर गए जिसके बाद इस मार्ग पर से जा रहे सैलानियों वह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी हादसे की सूचना पर चीता कांस्टेबल शिवराज राणा मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जबकि एक घायल को अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचाया अस्पताल को लाते वक्त भगवत की मौत हो गई। पुलिस ने स्वजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार मोटर साइकिल सवार नाबालिग है। वह अपने घर भवाली जा रहा था। हादसे के बाद बीडी पांडे अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई पुलिस ने मृतक के घर सूचना दे दी जिसके बाद मृतक के परिजनों का इंतजार किया जा रहा था l











