प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थी के नॉमिनी को सौंपा दो लाख का चैक

नैनीताल l शनिवार को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा तीनपानी के शाखा प्रबंधक विमल सिंह द्वारा मृतका के नॉमिनी श्रीमती आशा देव को बीमा दावा राशि रुपए दो लाख का चैक प्रदान किया गया।
मृतक खाताधारक श्री अनूप सिंह देव द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत नामांकन कराया गया था, खाताधारक की माह अगस्त 2022 में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी।
नामिनी श्रीमती आशा देव द्वारा उत्तराखंड ग्रामीण बैंक तथा शाखा के समस्त स्टाफ को धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक श्री विमल सिंह, श्री रणधीर प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे