ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दो-दिवसीय विंटर कार्नीवाल का समापन

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दो-दिवसीय ‘विन्टर कार्नीवाल- 2022 का शनिवार को समापन हो गया।
जिसका संस्थान के निर्देशक प्रो० (डॉ०) मनोज चन्द्र लोहनी द्वारा शुभारंभ किया गया। आयोजन का शुभारम्भ करते हुए डॉ० लोहनी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी योग्यता एवं कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं तथा उन्हें उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं।
वही कार्यक्रम के पहले दिन सबसे पहले फैशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें अधिकतर विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
इसके अलावा कई विभागों के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर स्टाल लगाया। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा भीमताल परिसर के छात्र-छात्राओं द्वारा दिन में खेल प्रतियोगिताए एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये जिसका सभी दर्शकों द्वारा उत्साहपूर्वक आनन्द उठाया गया।
वही विन्टर कार्नीवाल के दूसरे दिन शनिवार को दिन में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों एवं खेलो से सम्बन्धित स्टाल लगाये। जिसमे शाम को देहरादून के सुप्रसिद्ध भांगड़ा क्लब के कलाकारों द्वारा अपनी आकर्षक प्रस्तुति से विन्टर कार्नीवाल में चार चाँद लगा दिये।
इसके बाद डी० जे० नाइट का भी छात्र-छात्राओं द्वारा भरपूर आनन्द लिया गया। विन्टर कार्नीवाल में ग्राफिक एरा भीमताल के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अध्यापकों कर्मचारियों ने भी इसका भरपूर आनन्द लिया।
इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल के समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुये विद्यार्थियों को अधिकाधिक संख्या में इस प्रकार की गतिविधियों में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया एवं कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।











