महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवं भारत जोड़ो नफरत छोड़ो कार्यक्रम के समापन पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई

भवाली। नगर में वरिष्ठ पी सी सी सदस्य खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवं “भारत जोड़ो नफरत छोड़ो”कार्यक्रम के समापन अवसर महात्मा गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वहीं कार्यक्रम के बाद तिरंगा झंडा फहराकर सलामी दी गई ।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो नफरत छोड़ो कार्यक्रम की सराहना करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही महात्मा गांधी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर राष्ट्र को भाईचारा के साथ सर्वधर्म समभाव को लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस दौरान नवनियुक्त नगर अध्यक्ष भवाली कंचन सुयाल का स्वागत व अभिनंदन भी किया गया।
सभा में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सद्दामिया, सभासद इदरीश खान, पुष्पेश पांडे, नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष अफसर अली, शांति तिवारी, उषा ,जया कपिल, माया पंत, लोकेश जोशी, योगेश कुमार, पीयूष नेगी, पारस कुमार, राजू, प्रकाश, पीयुष नेगी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी, 235 लोगों की स्वास्थ्य जांच; 61 ब्लड सैंपल लिए
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad