सूर्यागांव में लैपटॉप बैग बनाने का प्रशिक्षण शुरू

नैनीताल। चेष्टा संस्था की ओर से सूर्यागांव में लैपटॉप बैग बनाने का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। इस दौरान भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान हल्द्वानी की ओर से परियोजना अधिकारी चंचल ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को बाजार और कच्चा माल दिलाया जाएगा। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगे। जिला उद्योग महाप्रबंधक योगेश पांडे की ओर से महिलाओं को सशक्त होने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण कराते रहेंगे। कहा कि प्रशिक्षण के दौरान भी महिलाओं को बैंक को अन्य सरकारी विभागों से जोड़ा जाएगा। ताकि महिलाओं और सरकारी योजनाओं का सीधे तालमेल बना रहे। चेष्टा संस्था के कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए करीब 97 महिलाओं ने आवेदन किया। जिसमें से 50 महिलाएं चुनी गई हैं। जो की एक महीने का कब लैपटॉप बैग बनाने का प्रशिक्षण लेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान सुमन सूर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा देवी, बाल कृष्ण जोशी, किरण सूर्या, चंपा सूर्या, बीना जोशी शामिल थे

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement