टॉप 4 खिलाड़ी चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2023 में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे

नैनीताल l केदेवलैंड बिलियर्स एवम स्नूकर एसोसिएशन द्वारा आठवीं उत्तराखंड राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता 2023 का आयोजन प्लेज़ोन, मेमोरियल में किया जा रहा है। एसोसिएशन के सचिव पंकज कुकरेजा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के टॉप 4 खिलाड़ी चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2023 में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।आज के परिणाम लक्ष्य सुदी (दून) ने विकास नगर के इवान हसन को 3-1 से हराया l दून के कमल बिष्ट ने देहरादून के अनिल सागर को 3-2 से हराया l दून के प्रीतम कुमार ने हरिद्वार के अक्षत को 3-1 से हराया l विकास नगर के पासंग तमांग ने ऋषिकेश के कौशल रावत को कडे मुकाबले में 3-2 से हराया दून के सचिन टम्टा ने दून के प्रीतम कुमार को एकतरफा मुकाबले में 3- 0 से हराया रामनगर के शैलेन्द्र डंगवाल ने देहरादून के अनुज भारद्वाज को 1-2 से पिछडने के बाद वापसी करते हुए कडे मुकाबले में 3-2 से हराया। कल से टॉप 16 के मुकाबले खेले जाएंगे l












