नगर के ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू

नैनीताल l नगर के ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक स्थन शुरू हो गए हैं इस मौके पर मंदिर में प्रातः श्री गणेश पूजन शिवपूजन रुद्री पाठ तथा उसके बाद भजन कीर्तन संपन्न हुए l इस मौके पर पूजा अर्चना आचार्य भगवती प्रसाद जोशी प्रमोद जोशी घनश्याम जोशी तथा मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट ने संपन्न करवाई l इस मौके पर मंदिर में प्रसाद वितरण भी हुआ l शाम को श्री मां पाषाणश्वरी की पंच आरती के बाद प्रसाद वितरण संपन्न हुआ आज यजमान ठाकुर सिंह दसीला सुनील वर्मा मयूर ललित जोशी पंकज भट्ट धीरज भट्ट मोहन चंद्र जोशी सपत्नी थे l विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न कराने में प्रमोद सुयाल लक्षित भगत दीपक सिंह नवीन चंद्र अभय मिश्रा अमित कुमार कविता विनीता चंद्र निर्मला किरण आदि जुटे हुए थे l मंदिर के पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट ने बताया कि 19 जनवरी को प्रातः श्री गणेश पूजन पंचांग की कर्म श्री रामचंद्र का सपरिवार पूजन एवं अखंड रामायण पाठ शुरू होगा शाम को पंचारत तथा प्रसाद वितरण होगा l











