डीएसबी परिसर में बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर (बायो ग्रुप) की तृतीय अस्थायी मेरिट सूची जारी
नैनीताल। डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के विज्ञान संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर (बायो ग्रुप) की तृतीय अस्थायी प्रवेश मेरिट सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो संजय पंत द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को 29 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे के बीच अपने मूल प्रमाणपत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
अभ्यर्थियों को 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिकाएँ, स्थानांतरण/चरित्र प्रमाणपत्र, प्रव्रजन प्रमाणपत्र (जहाँ लागू हो), आरक्षण एवं निवास संबंधी प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (जहाँ लागू हो), गैप वर्ष का शपथपत्र (यदि लागू हो), समर्थ पोर्टल पर जमा आवेदन पत्र की एक प्रति, सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियाँ तथा दो पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो साथ लाने होंगे।
प्रवेश सूचना के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को अपराह्न 2:00 बजे के बाद चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश दावा स्वतः निरस्त माना जाएगा।
प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को 31 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक डीन विज्ञान कार्यालय में मूल प्रमाणपत्रों एवं उनकी प्रतियों सहित उपस्थित होना होगा। प्रतीक्षा सूची से प्रवेश उपलब्ध सीटों के आधार पर ही दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रवेश समिति के संयोजक डॉ सुहेल जावेद ने बताया कि प्रक्रिया डी.एस.बी. परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग स्थित बॉटनी लेक्चर थिएटर (BLT) में संपन्न होगी।












