शनि मंदिर में मूर्ति खंडित करने वाला युवक गिरफ्तार

नैनीताल l सोमवार को नगर के कालाढूंगी मार्ग स्थित शनि मंदिर मैं शनि देव की मूर्ति को खंडित कर दिया था जिसके बाद लोगों में रोष व्याप्त था मामले में स्थानीय सभासद मनोज शाह जगाती ने कोतवाली में तहरीर देकर शनि देव की मूर्ति को खंडित करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने तत्काल रात्रि में कार्यवाही करते हुए शनि देव की मूर्ति को खंडित करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया l मामले में कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया l मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि सोमवार को नगर के धामपुर बैंड स्थित शनि देव मंदिर मैं शनि देव की मूर्ति को एक युवक द्वारा खंडित कर दिया गया था जिसके बाद उन्होंने तल्लीताल निवासी नवीन कुमार पुत्र रतन राम को तल्लीताल धर्मशाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया l आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करने के लिए भेज दिया है l











