मौसम का मेला जुला असर रहा

नैनीताल सरोवर नगरी में मंगलवार को मौसम का मिला-जुला असर रहा नगर में सुबह से बादल छाए हुए थे तथा हल्की बारिश भी हुई, लेकिन दोपहर बाद नगर में तेज हवाएं चलने लगी तथा हल्की धूप भी निकल आई कुछ देर धूप खेलने के बाद नगर में फिर से कोहरा छा गया नगर में पर्यटकों की संख्या काफी कम है जिसके चलते पर्यटक स्थलों में भी सुनसानी छाई हुई थी । बीती शाम से मंगलवार की सुबह तक नगर में 26 एम एम बारिश रिकार्ड की गई । बारिश होने से झील का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है । दोपहर में काफी तेज हवा चलने के कारण नाव चालकों ने अपनी नावो को भी बंद रखा पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने तेज हवा चलने के बाद सभी नावों को बंद करने के आदेश दिए उन्होंने कहा कि तेज हवा में कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है इसलिए सभी अपने नावों को बंद रखें । तेज हवा चलने से झील मैं लहरें उठ रही थी लहरें उठने के बाद नाव चलाना काफी मुश्किल हो जाता है ।