प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति, राज्यपाल ने जारी किया आदेश

नैनीताल। उत्तराखंड के राज्यपाल और कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेज गुरमीत सिंह ने विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। राज्यपाल की ओर से तीन सितंबर को जारी इस आदेश ने 31 अगस्त, 2026 को की गई अंतरिम व्यवस्था से जुड़े पुराने आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 (उत्तराखंड राज्य में यथाप्रवृत्त) की धारा-12 की उपधारा-(1) के तहत की गई है। इस आदेश की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा सचिव समेत सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 02 सितंबर को जनपद नैनीताल के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित - जिलाधिकारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad