उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने बीडी पांडे अस्पताल की पीएमएस डॉक्टर द्रौपदी गार्बियल को एक ज्ञापन सौंपा

नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने बीडी पांडे अस्पताल की पीएमएस डॉक्टर द्रौपदी गार्बियल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जब वह मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए ले जा रही हैं तो वहां के कर्मचारियों द्वारा उनके साथ व्यव्हार ठीक नहीं किया जा रहा है जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है तथा कई मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराए वापस लौट रही हैं। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल में अलग से इंतजाम किये जाये। उन्होंने कहा कि रोजाना गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड अस्पताल में होते हैं। साथ ही, अन्य मरीज भी अल्ट्रासाउंड के लिए आते हैं। बुधवार को जब एक आशा 60 वर्षीय महिला को पेट दर्द की शिकायत के बाद अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची तो वहां उनके साथ कर्मचारियों ने अल्ट्रासाउंड करने के लिए मना कर दिया जबकि उन्हें टोकन तक दिया गया था। प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि यदि अस्पताल में व्यस्तताएं ठीक नहीं की गई तो आशाये अस्पताल में धन्ना प्रदर्शन शुरू कर देंगी। पीएमएस को ज्ञापन देने वालों में प्रेमा अधिकारी, भगवती शर्मा, कमला बिष्ट, सरिता कुरिया, हेमा जोशी, नीलम बिष्ट, प्रभा बिष्ट, कुसुम लता आंवल आदि शामिल थे।