हिमालय का नजारा देखने पहुंच रहे हैं सैलानी

नैनीताल l नगर के निकटवर्ती पर्यटक स्थल हिमालय दर्शन से पिछले तीन-चार दिनों से हिमालय का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है इस खूबसूरती को देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक हिमालय दर्शन पहुंच रहे हैं पिछले कई दिनों से मौसम साफ है जिसके चलते हिमालय एकदम साफ नजर आ रहा है l हिमालय दर्शन पर पिछले काफी लंबे समय से अपना व्यवसाय कर रहे कारोबारी ने ने बताया कि हिमालय को देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक इन दिनों यहां आ रहे हैं l उन्होंने बताया इस वर्ष बर्फबारी ऊंची चोटियों पर हुई है इसके बाद हिमालय बर्फ से पूरी तरीके से ढक चुका है l उन्होंने बताया सरोवर नगरी में पिछले वर्ष भी बर्फबारी नहीं हुई और इस वर्ष भी बर्फबारी नहीं हुई जो की चिंता की बात है l उन्होंने बताया यदि बर्फबारी नहीं होगी तो आसपास के सभी पेयजल स्रोत सूख जाएंगे तथा गर्मियों में पानी की दिक्कत होगी l

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  7 हजार बीघा सरकारी जमीन पर धामी सरकार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्यकी खुली चुनौतीजनता की जमीन को सत्ता के करीबियों की जागीर नहीं बनने देंगे, सरकार बताए किसके हित में हो रहा है खेल?”-यशपाल आर्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad