सेवा निवृत्त कर्मचारियों ने बैठक की


नैनीताल l भारतीय सर्वेक्षण विभाग पेंशनर्स फॉर्म उत्तराखण्ड की बैठक विजय कॉलोनी स्थित मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता फॉर्म के अध्यक्ष के. एस. बंगारी की, बैठक में मुख्य रूप से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित में सीजीएचएस डिस्पेंसरियों में होने वाली परेशानियों को रखा गया, मुख्य रूप से दूरदराज के आने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को होने वाली परेशानी की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर चर्चा की गई, उत्तराखंड में सीजीएचएस डिस्पेंसरी के अंतर्गत नामजद लगभग 55000 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के होने का अनुमान है, जिसके लिए मात्र 3 डिस्पेंसरी है तथा उन डिस्पेंसरी में डॉक्टरों की कमी, स्थान की कमी, व्यवस्थाओं पर कमी, आदि- आदि पर चर्चा हुई, बैठक में फॉर्म के अध्यक्ष श्री के. एस. बंगारी, उप मुखिया वार्डन उमेश्वर सिंह रावत, महावीर सिंह, के.पी. मैथानी, डीपी बहुगुणा, शांति प्रसाद, एम.एस.रावत, सी.एम. सिंह, गब्बर सिंह नेगी, सुबोध सिंह, शिरोमणि भट्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी एस. चंद्रा ने अपने विचार व्यक्त किये,
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रविवार 12 मार्च 2023 को नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा, सभी सदस्यों से निवेदन किया गया की बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु एवं नवनिर्माण के लिए कार्यकारिणी का गठन होना है, सहयोग के लिए धन्यवाद, स्वामी एस. चन्द्रा ने कहा हर बैठक के लिये उपस्थिति अनिवार्य होती है I