मकसद संस्था रंगमण्डल की प्रस्तुति शौर्यगाथा, त्याग एवं समर्पण की लोककथा पर आधािरतरामी बौराणी नृत्य नाटिका का मंचन


नैनीताल l मकसद संस्था, रंगमण्डल, भिकियासैण, जनपद अल्मोड़ा उत्तराखण्ड के तत्वाधान में शौर्यगाथा त्याग एवं समर्पण की लोककथा पर आधारित नृत्य नाटिका ‘‘रामी बौराणी‘‘ का मंचन राष्ट्रीय शहीद सैनिक विद्यालय मल्लीताल नैनीताल उत्तराखण्ड में दिनांक 03 अक्टूवर 2023 को मुख्य अतिथि श्रीमती नीता बोरा प्रधानाचार्य महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर नृत्य नाटिका का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विमलेश गोश्वामी,श्रीमती विजयलक्ष्मी थापा, श्री डी एस मेहरा, श्री कुन्दन सुयाल, विनीता,मदन सिंह बिष्ट, तरूण पाण्डेय एवं जितेन्दे उपस्थित रहे। मकसद संस्था की सचिव श्रीमती हेमा बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया । कार्यक्रम निर्देशक हेमा बिष्ट ने कहा कि रामी बौराणी नृत्य नाटिका शौर्यगाथा त्याग एवं समर्पण की लोककथा पर आधारित है। नृत्य नाटिका का निर्देशन हेमा बिष्ट, नृत्य निर्देशन किशन लाल, कलाकार-पवन कुमार -रामसिंह की भूमिका में,संुनीता ढैला-रामी की भूमिका में, नीरज डालाकोटी -माता की भूमिका में, रेनू हिमांश,हरीश चंदन सिंह मेहरा,कृपाल दत्त ध्यानी,गंगा नेगी,महेश आर्या साथी कलाकार। यह नृत्य नाटिका एक पतिव्रता भारतीय नारी का प्रतीक रामी के तप, त्याग और समर्पण इस कहानी को उत्तराखण्ड में खूब कहा सुना जाता है, इसकी काव्य नाटिका और गीत काफी प्रचलित और लोकप्रिय है। मकसद संस्था रंगमण्डल के कलाकारों ने उत्तराखण्ड की त्याग और समर्पण की लोककथा पर नृत्य नाटिका का सुन्दर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं,छात्र छात्रांए तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement