संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन आज 129वे दिन भी जारी रहा।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन आज 129 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनके नेतृत्व में आज कुमाऊं मंडल विकास निगम पिथौरागढ़ के कर्मचारियों के द्वारा मां गुरना देवी मंदिर परिसर में पूर्व में लगाए गए पौधों की देख-रेख की गई। साथ ही बृहद स्तर पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि उनका पौधा रोपण आंदोलन नियमितीकरण नियमावली 2024 जारी होने तक जारी रहेगा। पौधारोपण कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी सुरेश भट्ट वेद प्रकाश पदम सिंह राजेंद्र सिंह शेर सिंह हर सिंह नरेंद्र थापा भगवान सिंह गोपाल विजय बोरा नरेंद्र सिंह दीपक सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री,वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे सिंधिया का विधायक श्रीमती सरिता आर्या और मंडल उपाध्यक्ष मोहित लाल साह ने स्वागत किया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement