नैनीताल में रविवार को डेढ़ घंटे में 50 एमएम बारिश हुई

नैनीताल। नगर में सुबह से मौसम खराब था तथा बादल छाए हुए थे। कुछ देर बाद नगर में चटख धूप खिल गई जो दोपहर 2 बजे तक खिली रही। इसके बाद मौसम अचानक खराब हुआ और नगर में काफी तेज मूसलाधार बारिश हुई। लगभग डेढ़ घंटे तक नगर में बारिश हुई। बारिश होने से नगर का जन जीवन अस्त व्यस्त तो गया। बारिश से नगर के सभी नाले उफान पर आ गये। नालों से कूड़ा बहकर झील तक पहुंच गया। बारिश के बाद जगह जगह सड़क में तालाब बन गए। यहां पहुंचे सैलानी भी बारिश में जगह जगह पर फस गए। कुछ पर्यटकों ने बारिश का जमकर आनंद उठाया। पिछले दो दिनों से नगर में बारिश नहीं हुई थी। डेढ़ घंटे में यहां 50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। झील का जलस्तर 88 फीट से अधिक पहुंच गया जिसके बाद उसके चैनलों को भी खोल दिया गया। नगर में वीकेंड के चलते सैलानियों की संख्या भी बढ़ी हुई थी। बारिश होने से कई नौकाएं भी पानी में डूब गईं। नगर का अधिकतम तापमान 25 न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।