नैनीताल में पर्यटन विकास को नई गति देने पर जोर, पर्यटन योजनाओं की उपलब्धियां साझा, नैनीताल क्लब में पर्यटन विकास को लेकर पत्रकार वार्ता, पर्यटन क्षेत्र में निवेश और रोजगार बढ़ाने पर विशेष जोर

नैनीताल क्लब में माननीय श्री सुभाष बगोली जी, सलाहकार (दर्जा मंत्री), पर्यटन विकास परिषद, उत्तराखंड सरकार ने पत्रकारों से संवाद करते हुए प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए किए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मंडल उपाध्यक्ष मोहित लाल शाह, मंडल आईटी संयोजक कमल जोशी, एससी मोर्चा मंडल महामंत्री गौरव हार्पर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने श्री बगोली जी का स्वागत करते हुए उन्हें राम दरबार का चित्र भेंट किया।

नितिन कार्की पर्यटन क्षेत्र से संबंधित कई बात साझा करें और आम नागरिकों , पर्यटकों और व्यवसायों की और से उनकी बातें मंत्री जिनसे साझा करी।

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश में पर्यटन अवस्थापना, धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन, साहसिक पर्यटन, शीतकालीन पर्यटन तथा ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

पर्यटन विभाग की ओर से साझा किए गए प्रमुख बिंदुओं के अनुसार—

  • मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना के अंतर्गत कुमाऊं क्षेत्र के प्रमुख ऐतिहासिक एवं पौराणिक मंदिरों को पर्यटन सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
  • श्री जागेश्वर धाम मास्टर प्लान के तहत पर्यटन अवस्थापना विकास के लिए लगभग ₹55.57 करोड़ के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
  • महासू देवता हनोल टूरिज्म डेस्टिनेशन प्लान के अंतर्गत लगभग ₹98.80 करोड़ के आगणन को स्वीकृति दी गई है।
  • माणा गांव टूरिज्म डेस्टिनेशन प्लान के अंतर्गत विभिन्न अवस्थापना कार्यों के लिए लगभग ₹56.26 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • चमोली जनपद स्थित टिम्मरसैण महादेव गुफा को पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए टिम्मरसैण टूरिज्म डेस्टिनेशन प्लान के अंतर्गत लगभग ₹26.85 करोड़ के कार्य प्रस्तावित हैं।
  • पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत पिथौरागढ़ के ग्रामीण पर्यटन क्षेत्र एवं चम्पावत के टी-गार्डन क्षेत्र में अवस्थापना विकास के लिए स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं।
  • वाइब्रेंट विलेज मास्टर प्लान के माध्यम से सीमांत गांवों को होम-स्टे एवं पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
  • प्रदेश में निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए उत्तराखंड पर्यटन नीति-2023 तथा पर्यटन क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों को लागू किया गया है।
  • एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) की सहायता से Sustainable Inclusive and Climate Resilient Tourism Development परियोजना के अंतर्गत लगभग ₹1,249.40 करोड़ की सहायता से पर्यटन अवस्थापना को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
  • चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के माध्यम से स्थानीय युवाओं को पर्यटन आधारित स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
  • पर्यटन क्षेत्र में कौशल विकास के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अब तक कुल 5,869 लोगों को प्रशिक्षित किए जाने की जानकारी भी साझा की गई।
यह भी पढ़ें 👉  आर्य समाज सेक्टर 7 चंडीगढ़ का भजन प्रभात कार्यक्रम सम्पन्न हुआ घर वापसी का मार्ग स्वामी श्रद्धानन्द ने प्रशस्त किया -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

पत्रकारों से बातचीत के दौरान पर्यटन विकास को स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही धार्मिक, आध्यात्मिक, साहसिक, शीतकालीन, ग्रामीण एवं सतत पर्यटन को बढ़ावा देकर उत्तराखंड को वर्षभर के पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  को सी०आर०एस०टी० इण्टर कालेज, नैनीताल में हैदराबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो० विपिन श्रीवास्तव द्वारा चार्म एण्ड ब्यूटी इन फिजिक्स एवं मैथ्स विषय पर एक व्याख्यान जगदीश लाल साह सभागार में दिया गया

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यटन क्षेत्र के विकास को लेकर चल रहे प्रयासों का स्वागत किया और नैनीताल सहित पूरे कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं को और मजबूत करने की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad