मां नंदा सुनंदा महोत्सव की तैयारी को लकर बैठक का आयोजन हुआ

नैनीताल । उत्तराखंड की संस्कृति तथा विरासत के 124, वे वर्ष में पहुंच चुके श्री नन्द देवी महोत्सव 2026 के आयोजन हेतु आज सभा भवन में मातृ शक्ति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता मनोज साह तथा संचालन जगदीश बावड़ी एवं प्रॉफ ललित तिवारी ने किया । बैठक में पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी , पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल , दर्ज़ा राज्य मंत्री शांति मेहरा ,वरिष्ठ अधिवक्ता चक्रधर बहुगुणा ने भी विचार रखे । बैठक में तय हुआ कि सभी घरों में झंडा तथा कैलेंडर प्रदान किया जाएगा । बैठक में मातृ शक्ति का धन्यवाद किया गया कि उनका सहयोग अतुलनीय रहा है । बैठक में महोत्सव के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने पर व्यापक चर्चा हुई । बैठक में अवगत कराया गया कि 16 सितंबर को सभा भवन में महोत्सव का उद्घाटन ,17 सितंबर को कदली नगर भ्रमण , 18 सितंबर को मूर्ति निर्माण तथा सभा भवन में बच्चों की क्विज तथा लोक गीत प्रतियोगिता ,19 सितंबर को मूर्ति स्थापना , 20 सितंबर को हवन , 21 सितंबर महाभंडारा 22 सितंबर को सुंदरकाण्ड , भजन ,23 सितंबर को डोला नगर भ्रमण एवं विसर्जन संपन्न होगा । बैठक में भंडारा पर भी चर्चा हुआ । कल सोमवार को एस डी एम नैनीताल सभा भवन में अन्य अधिकारियों के बैठक महोत्सव के संदर्भ में लेंगे । 30 अगस्त को नैनीताल के नागरिकों की बैठक तथा एक बैठक युवाओं के साथ होगी । बैठक में बड़ी संख्या में मात्रा शक्ति,अशोक साह ,राजेंद्र बिष्ट ,बिमल चौधरी ,बिमल साह ,भुवन बिष्ट ,हरीश राणा ,मोहित लाल साह ,दिनेश भट्ट , गोधन सिंह ,मिथिलेश पांडे , धर्मेंद्र शर्मा , सभासद लता दफौटी , गज़ाला कमाल ,गीता उप्रेती , शीतल कटियार , गीता बिष्ट ,विवेक वर्मा ,प्रदीप जेठी ,पुष्पा बावरी ,रेशमा टंडन ,सुनीता वर्मा , राजेंद्र लाल साह ,देवेंद्र लाल साह आदि शामिल हुए।