लायनेस क्लब हल्द्वानी का बालकृष्ण महोत्सव धूमधाम से संपन्न

हल्द्वानी, । लायनेस क्लब हल्द्वानी द्वारा रविवार को बालकृष्ण महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती आभा शर्मा रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर वेशभूषा एवं थाल भोग सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  न्यू दून ब्लॉसम स्कूल एवं ऐन मैरी स्कूल की टीमें अगले दौर में15वां रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट

0 से 3 वर्ष वेशभूषा प्रतियोगिता परिणाम :-
प्रथम – ह्रदयांश पांडे, द्वितीय – रक्षिता, तृतीय – सौम्या सनवाल

थाल भोग प्रतियोगिता परिणाम :-
प्रथम – श्रीमती कुसुमलता, द्वितीय – श्रीमती रचना देवल, तृतीय – श्रीमती नीमा गोस्वामी

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्रीमती आभा शर्मा, श्रीमती भूमिका भंडारी, श्रीमती तनुजा मेलकानी, श्रीमती सीमा देवल, श्रीमती इंदु अग्रवाल एवं श्रीमती सरिता अग्रवाल रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  सीआर एस टी इंटर कॉलेज मे गाँधी व शास्त्री जयंती……………..

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष श्रीमती तनुजा जोशी, सचिव श्रीमती शालिनी गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती पूनम सैनी सहित क्लब की समस्त सदस्य उपस्थित रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में अध्यक्ष तनुजा जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad