पंजाब नेशनल बैंक नैनीताल में ई लॉबी सेंटर का हुआ शुभारंभ बैकिग सेक्टर में नैनीताल का पहला ई लॉबी सेटंर

नैनीताल। नैनीताल में शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैक ने तल्लीताल बाजार में ई लॉबी सेंटर कि शुरूवात करी है। बैंक के जीएम संजय कांडपाल ने सेटंर का फिता काट कर ई लॉबी सिंगल विडो सिस्टम का विधीवत शुभारम्भ करा। इस दौरान संजय काडंपाल ने बताया सेटंर में ग्राहको कि सुविधा के नैनीताल में बैंक ने शुरूवात करी है। जिसमें ग्राहको को ग्रह,पर्यटन,होटल,कार,माईक्रो लोन समेंत वित्तीय परामर्श की सुविधा देते हुए ग्राहको को डिजीटल माध्यम से बैक में खाता खोलने,बैकं पासबुक में इंर्टी करने की सुविधा मिलेगी। नैनीताल में ई लॉबी शुरू करने वाला पंजाब नेशनल बैंक शहर का पहला बैंक है। यहा से ग्राहको को केन्द्र और राज्य सरकार की बैंक संबधी योजनाओ के बारे में जानकारी मिल सकेगी। इस दौरान पीनएबी के मंडल प्रमुख प्रताप सिह रावत,प्रबंधक विशाल चन्द्र,जितेन्द्र सिह,प्रकाश मकवाल,सुप्रिया,हितेश,रोहित कैसले समेंत अन्य लोग मौजुद रहे।











