हाई कोर्ट में राष्ट्र लोक अदालत का आयोजन हुआ

Advertisement

नैनीताल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार व कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा , उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय सह कार्यपालक अध्यक्ष , उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , नैनीताल के आदेशानुपालन में उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति , नैनीताल व समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा आज शनिवार को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने राज्य के सभी 13 जनपद के जनपद न्यायालयों, पारिवारिक न्यायालयों एवं वाहय न्यायालयो, श्रम न्यायालयों, राज्य / जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं ऋण वसूली न्यायाधिकरण, देहरादून में कुल 134 खण्डपीठ गठित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया । उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के सदस्य सचिव / जिला जज आरके खुल्बे ने बताया की उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायमूर्ति रमेश चन्द्र खुल्बे एवं न्यायमूर्ति रविन्द्र मठानी के सहयोग से 24 वादों का त्वरित निस्तारण किया गया । जिसमें उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल में कुल 308 वादों में से 24 वादों का निस्तारण कर कुल 1.85,86,376 समझौता धनराशि प्राप्त की गई। अल्मोडा में कुल 110 वादों में से 68 वादों का निस्तारण कर कुल 69,70,603 रुपए समझौता राशि प्राप्त की गई। बागेश्वर में कुल 110 वादों में से 100 वादों का निस्तारण कर कुल 23.74.270 रुपए समझौता राशि प्राप्त की गई। चमोली में कुल 56 वादों में से 49 वादों का निस्तारण कर कुल 1,6502 रुपए समझौता राशि प्राप्त की गई। चम्पावत जिले से कुल 152 वादों में से 51 वादों का निस्तारण कर 30,61,434 रुपए समझौता राशि प्राप्त की गई। देहरादून में कुल 1354 वादों में से कुल 976 वादों का निस्तारण कर 37,35,3635 रुपए समझौता राशि प्राप्त की गई। हरिद्वार में कुल 2117 वादों में से 1822 वादों का निस्तारण कर कुल 2,6679118 रुपए समझौता राशि प्राप्त की गई। नैनीताल में कुल 605 वादों में से कुल 475 वादों का निस्तारण कर कुल 26,24,1220 रुपए समझौता राशि प्राप्त की गई। पौड़ी गढ़वाल में कुल 313 वादों में से कुल 300 वादों का निस्तारण कर कुल 13615338 रुपए समझौता राशि प्राप्त की गई। पिथौरागढ़ में कुल 175 में से 135 वादों का निस्तारण कर 4573502 रुपए समझौता राशि प्राप्त की गई। रुद्रप्रयाग से कुल 72 वादों में से 62 वादों का निस्तारण कर कुल 6191500 रुपए समझौता राशि प्राप्त की गई। टिहरी गढ़वाल में कुल 226 वादों में से कुल 170 वादों का निस्तारण कर 25278789 रुपए समझौता राशि प्राप्त की गई। उधम सिंह नगर में 1661 वादों में से कुल 1330 वादों का निस्तारण कर 132135736 रुपए समझौता राशि प्राप्त की गई। उत्तरकाशी में कुल 191 में से 171 वादों का निस्तारण कर 2931500 रुपए समझौता राशि प्राप्त की गई। वहीं उपभोक्ता न्यायालय में 92 वादों में से 30 वादों का निस्तारण कर कुल 3465541 रुपए समझौता राशि प्राप्त की गई। श्रम न्यायालय में 19 में से 13 वादों का निस्तारण कर 2950858 रुपए समझौता राशि प्राप्त की गई। ऋण वसूली न्यायाधिकरण के कुल 56 वादों में से सभी 56 वादों का निस्तारण कर 1300000 रुपए समझौता राशि प्राप्त की गई। प्री – लिटिगेशन वाद के कुल 9448 वादों में से कुल में से 5764 वादों का निस्तारण कर 101262905 रुपए समझौता राशि प्राप्त की गई।

Advertisement