कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया

नैनीताल । लोअर माल रोड के निर्माण कार्य को लेकर आंदोलनरत व्यापारी नेता पुनित टंडन को कांग्रेस प्रतिनिधियों ने भी दिया समर्थन।सभी लोंगो ने शासन-प्रशासन से शीघ्र व्यापारी नेता से वार्ता करने का आग्रह किया।
समर्थन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा.भावना भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय कुमार, जिला महासचिव प्रेम शर्मा, जिला सचिव कैलाश अधिकारी, नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस बंटू आर्या आदि उपस्थित रहे।












