भाजपा नेताओं ने व्यापार मंडल अध्यक्ष से की वार्ता, प्रदर्शन समाप्त करने की अपील

नैनीताल l प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा गोपाल रावत और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शांति मेहरा रविवार को लोअर मालरोड में धरना स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन से मुलाकात कर चल रहे प्रदर्शन को समाप्त करने को लेकर वार्ता की।
वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार जनहित के कार्यों को लेकर गंभीर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर लिए जाएंगे। गोपाल रावत ने कहा, “सरकार व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है। आप प्रदर्शन समाप्त करें, प्रशासन से समन्वय कर सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।” वहीं दर्जा मंत्री शांति मेहरा ने कहा कि लोअर मालरोड की ट्रिटमेंट का समय से पूरा होगा l
Advertisement
ADVERTISEMENTS








