अयारपाटा की टीम लैंडो फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची

नैनीताल । डीएसए के तत्वाधान में खेली जा रही 103वी लैन्डो लीग फुटबाल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बुल्स इलैवन और फास्ट आयारपाटा के बीच खेला गया। इस मैच में आयारपाटा ने बुल्स इलैवन को 1/0 से हराकर विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। विजेता टीम की ओर से लोकेश पुजारी ने गोल किया। लगभग 40 दिनो से चल रही यह प्रतियोगिता अब अपने अन्तिम चरणों की ओर है। रविवार को इस इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए दर्शक स्टेडियम और मैदान के चारों ओर डटे रहे। सोमवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल गैलेक्सी एफ सी और किलर्स इलैवन के बीच खेला जाएगा। जबकि फाइनल 19 अगस्त को खेला जायेगा। जैसा की सर्वविदित है कि इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में शहर की चार सर्वश्रेष्ठ टीमें पहुची हैं। मैच रैफरी ब्रिजेश, भरत,पवन,थे। इस अवसर पर महासचिव मनोज जोशी,खीमराज देउपा, फुटबॉल सचिव पवन खडायत, शैलेन्द्र बर्गली, भूपेन्द्र बिष्ट, हरीश जोशी, वीरेन्द्र साह, जलज बर्मा, सचिन नेगी, शार्दुल नेगी, मनोज जगाती सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद थे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  2 अक्टूबर को तल्लीताल नैनीताल गांधी चौक में उत्तराखंड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम सुबह 11 बजे से डॉ नारायण सिंह जंतवाल जी के नेतृत्व में किया जाएगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad