कुमाऊं कप फुटबॉल 20 अगस्त से शुरू होगी, भाग लेने की अंतिम तिथि 18 अगस्त
नैनीताल नगर पालिका कर्मचारी मनोरंजन क्लब के सहयोग से 20 अगस्त से द्वितीय कुमाऊं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है आयोजक सचिव बिलाल अली ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 टीम ने भाग ले रही हैं जिनमें से 30 टीमों ने अपने आवेदन अभी तक कर कर दिया है उन्होंने बताया प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 18 अगस्त रखी गई है जो भी टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक हैं वह 18 अगस्त तक अपना आवेदन कर सकते हैं । प्रतियोगिता की विजेता टीम को ₹50000 नगद वह ट्राफी तथा उप विजेता टीम को ₹25000 वह ट्रॉफी दी जाएगी प्रतियोगिता की तैयारी इन दिनों जोरों से चल रही हैं ।
Advertisement
ADVERTISEMENTS










