नैनीताल पैरेंट्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जू रोड, मैं पौधा रोपण किया

नैनीताल । नैनीताल पैरेंट्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जू रोड, नैनीताल में पौधारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। बच्चों ने स्वयं पौधे लगाए और उनके संरक्षण एवं पर्यावरण में पेड़ों के महत्व को समझा।
अभिभावकों की बच्चों के साथ सक्रिय भागीदारी ने इस पहल को और विशेष बनाया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है और बच्चों को यह जिम्मेदारी व्यवहारिक अनुभवों के माध्यम से सिखाई जानी चाहिए।
संगठन ने वन विभाग का विशेष आभार व्यक्त करता है, जिसने इस अभियान के लिए पौधे उपलब्ध कराने के साथ-साथ वन कर्मियों की व्यवस्था भी की, जिन्होंने बच्चों की सुरक्षा और कार्यक्रम के दौरान सहयोग सुनिश्चित किया।
संगठन ने भविष्य में भी बच्चों और परिवारों को जोड़ने वाली ऐसी गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।












