संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत आंदोलन आज 99 वे दिन भी जारी रहा।

Advertisement

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत आंदोलन आज 99 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि जनपदवार चलाए जा रहे आंदोलन में आज जनपद बागेश्वर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। वहीं स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाए गए। वह अन्य जनपदों से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए गए।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि कल आंदोलन को 100 दिन पूरे होंगे कल दशहरा भी है। उन्होंने कहा कि कल।।। एक इकाई पांच पौधे।।। के तहत सभी जनपदों में स्थित निगम की इकाइयों में कर्मचारियों द्वारा प्रति इकाई पांच पौधों का रोपण किया जाएगा। वहीं जनपद पिथौरागढ़ में 100 पौधों का रोपण किया जाएगा‌। उन्होंने कहा कि 3 जुलाई से चले इस आंदोलन में अब तक निगम कर्मचारियों ने 1000 फीट की ऊंचाई से लेकर 14000 फीट की ऊंचाई तक निगम की इकाइयों के परिसर में विभिन्न प्रजाति के 30000 पौधों का रोपण किया गया है। जो कि अपने आप में किसी भी कर्मचारी संगठन द्वारा किया गया राज्य में एक रिकॉर्ड है। निगम कर्मचारियों द्वारा इस अवधि में वृहद स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाया गया ‌।उन्होंने कहा कि अपने तरह के अनूठे आंदोलन में जहां निगम के कर्मचारी अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ पौधा रोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाते हैं ।वहीं अपनी भावनाओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए ज्ञापन भी प्रेषित करते हैं। इस कार्यक्रम से जहां स्थानीय जनता व पर्यटकों को परेशानी नहीं होती है वहीं निगम कर्मचारी राज्यहित में पर्यावरण संरक्षण के तहत कार्य करते हैं। उन्होंने कहा इससे पूर्व भी कई वर्षों से निगम के कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए पर्यावरण संरक्षण के तहत कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वार्ता के माध्यम से नियमितीकरण नियमावली ।।कट ऑफ डेट 2024।।। जारी कर राज्य के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को तोहफ़ा दें। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के बैनर तले निगम कर्मचारियों ने राज्य में एक नजीर पेश की है सरकार को भी चाहिए कि उनके आंदोलन को देखते हुए वार्ता लगाकर समस्या का समाधान करते हुए राज्य में एक नजीर पेश करें।
कल के आंदोलन को सफल बनाने के लिए गढ़वाल मंडल में महासंघ के महामंत्री विजय पुरोहित, कार्यकारी अध्यक्ष संजय भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष जोगिंदर लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल जोशियाल, बृजमोहन कोठियाल ,श्यामलाल सेंजवाल, जयपाल बिष्ट, प्रेम सिंह रावत के नेतृत्व में कार्य होगा ।वहीं कुमाऊँ मंडल में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी ,उपाध्यक्ष गौतम कुमार, उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका जिला अध्यक्ष महेश कुमार दास जिला अध्यक्ष कैलाश आर्य जिला अध्यक्ष हरीश पुनेठा जिला अध्यक्ष त्रिभुवन पुनेठा जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार वेद प्रकाश भट्ट सहित निगम कर्मी पौधारोपण कार्यक्रम को सफल करेंगे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement