सेंट मैरी कॉन्वेंट की तीन छात्राएं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में करेंगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

नैनीताल। सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज नैनीताल की तीन छात्राओं का चयन राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कक्षा 12 की कृतिका धर्मवाल और कोमल महारा तथा कक्षा 10 की अनुष्का नेगी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। तीनों छात्राएं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए गोरखपुर रवाना हो गई हैं।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 24 और 25 सितंबर को गोरखपुर स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज में किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। उत्तराखंड की टीम में सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज की तीन छात्राओं का चयन विद्यालय के लिए गौरव की बात है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर दीप जलाए

छात्राओं के चयन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर टॉमसी, मैनेजर सिस्टर जॉसलिन, शिक्षिकाओं, अभिभावकों और फुटबॉल कोच भूपेंद्र सिंह रावत ने खुशी जताई। उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  पार्किंग के लिए दो घंटे भटकते रहे तलवार दंपत्ति, नैनीताल में नहीं चला पाए अपना जनजागरण अभियान

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्राओं की इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। छात्राओं ने भी प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संकल्प जताया है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad