राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, भवाली में नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित,

भवाली

डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल एवं राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (एनआईएसडी), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, भोवाली में विद्यालयी स्तर पर नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 99 प्रतिभागियों, जिसमें प्रधानाचार्य, विद्यार्थी एवं शिक्षक सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन महानिदेशक, डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सीएम धामी के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर दर्जनो लोगो ने किया रक्तदान

कार्यक्रम निदेशक एवं वार्ताकार सुश्री रागिनी तिवारी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं सी.जी.जी., अकादमी द्वारा एनआईएसडी के सहयोग से विभिन्न विद्यालयों में किए जा रहे नशा-निवारण संबंधी प्रयासों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीबीपी के 23 पर्वतारोहियों ने माउंट अबी गामिन पर फहराया तिरंगानैनीताल के उप कमांडेंट परीक्षित शाह के नेतृत्व में अभियान, उपलब्धि मां नंदा-सुनंदा को समर्पित

सुश्री रागिनी तिवारी ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग, साथियों के दबाव एवं मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवेदीकरण प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों द्वारा ट्रेनिंग गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न स्लोगन बनाए गये एवं नशे से दूर रहने तथा नशा-मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad